बगहा, अप्रैल 24 -- मझौलिया। एमएच-727 से जुड़े रामनगर बनकट पंचायत के नानोसती गांव में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। जिसे देखने के लिये ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। कोई इसे प्रकृति का प्रकोप मानता है तो कोई चमत्कार। रामनगर बनकट पंचायत के मुखिया पति अरुण यादव बताते हैं कि एनएच से नानोसती गावं स्थित शिव मंदिर जानेवाली पीसीसी पथ में दरार आ गयी है। पीसीसी पथ डेढ़ फीट ऊपर उठ गया है। दरार से गर्म वाष्प निकलता प्रतीत हो रहा है। यह घटना बुधवार दिन दोपहर की है। ग्रामीणों में हरेंद्र किशोर, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि पीसीसी का ऊपर डेढ़ फीट ऊपर उठना और क्रैक होना अजूबा है। मामले की सूचना मझौलिया सीओ और आपदा विभाग को दे दी गयी है। दूसरी तरह शिव मंदिर के निकट होने के कारण ग्रामीण महिलाएं इसे चमत्कार मान रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.