रामपुर, दिसम्बर 22 -- गौसेवा गोपाल सेवा समिति ने रविवार को लोहिया पार्क में बैठक की। यहां भक्ति संत नरसी मेहता चरित्र-नानी बाई का मायरा के आयोजन को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। समिति के अध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने बताया कि शहर में नानी बाई का मायरा का आयोजन पहली बार होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में कथा वाचक पंडित कन्हैया लाल शर्मा के श्री मुख से भक्तों को कथा श्रवण होगा। इस अवसर पर नरेंद्र चंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह, रामकुमार प्रजापति, अमरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...