हजारीबाग, मई 23 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। नानी घर घूमने आया सात वर्षीय दिलेनदार कुमार पिता दीपक साव की कुएं में डूबने से मौत हो गई । वह बुधवार की दोपहर से गुम था। गुरुवार की सुबह एक कुएं से उसका शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि चतरा जिला के इचाक शिला निवासी दीपक साव के पुत्र दिलेनदार कुमार अपने नानी घर कटकमसांडी के पेलावल ओपी क्षेत्र के गदोखर दो तीन पहले आया था। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को वह गांव के ही एक होटल से एक समोसा लेकर खाते- खाते वहां से निकला। इसी दौरान रास्ते मे एक कुआं था जो झाड़ी से ढका हुआ था तभी वह अचानक कुंआ में डूब गया जहां उसकी मौत हो गई। दोपहर से लापता बच्चे की खोज में परिजन दिन और रात खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जब लोग कुएं की ओर पहुंचे तो बच्चा का शव वहां पानी में उपलाया हुआ मि...