भागलपुर, मार्च 2 -- सनोखर थाना क्षेत्र के बोचाही गांव में शनिवार की दोपहर 21 वर्षीय सूरज सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक आरा जिला के देवधा थाना क्षेत्र के करारा गांव निवासी सुदेशर सिंह का पुत्र था। जानकारी के अनुसार सूरज अपने ननिहाल बोचाही गांव में नानी के श्राद्ध में शामिल होने आया था। श्राद्ध भोज का शनिवार को अंतिम दिन था। जब माता-पिता और परिजनों ने उसे घर और आसपास खोजा तो वह कहीं नहीं मिला। काफी देर तलाशने के बाद किसी ग्रामीण ने गांव से बाहर स्थित दिलीप सिंह के निजी तालाब किनारे उसके कपड़े देखे। परिजनों ने कपड़ों से सूरज की पहचान की। ग्रामीणों की मदद से तालाब में जाल डालकर खोजबीन शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सूरज का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सनोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रणतेज भारती ने...