छपरा, मार्च 5 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुर्की में अपनी नानी के घर आई एक किशोरी को युवक ने शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगा लिया। इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के मिश्रोलिया गांव के मुन्ना कुमार को अभियुक्त बनाया है। मां ने कहा है कि वह अपनी पुत्री को लेकर अपने भाई के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने मायके आई थी।उसकी पुत्री खेत में शौच करने गई थी। इसी बीच उक्त आरोपी उसे बहला फुसला कर भगा कर सीतामढ़ी लेकर चला गया।पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.