कटिहार, मार्च 8 -- कुरसेला। थाना क्षेत्र के कमलाकांही बेलगड़िया धार में शुक्रवार की दोपहर नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिला के परवत्ता थाना अंतर्गत कुलहरिया निवासी सिंटू सहनी के 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि प्रियांशु अपने नाना दीपन सहनी के घर कमलाकांही आया था। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे अन्य बच्चों के साथ नहाने समय गहरे पानी में डूब गया। आनन-फानन में पानी से बाहर निकाला, पर उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.