सीतामढ़ी, जनवरी 3 -- नानपुर। प्रखंड के दो पंचायतों में अलग से स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया है। दोनों केंद्रों का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया। भदियन के भोलहिया में तथा बिरार के अधगांव में मुखिया राजेश कुमार के मौजूदगी में केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से अब घर में या घर के बिल्कुल करीब इलाज की सुविधा मिल सकेगी। दोनों केंद्रों पर दो एएनएम दस बजे से चार बजे तक रोगियों का इलाज करेंगे। समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक भी यहां अपना समय देकर रोगियों का उपचार करेंगे। मौके पर कर्मी दिनकर कुमार, विजय झा, हेमंत कुमार, विजय राउत, प्रयास राउत, नीतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...