सीतामढ़ी, मई 22 -- नानपुर दक्षिणी में बुधवार की दोपहर पोखरा नहाने गई बच्ची की मौत हो डूबने से हो गई। मृतक की पहचान नानपुरदक्षिणी निवासी राजू कुमार की 11 वर्षीय पुत्री अनिसा कुमारी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सुमित कुमार यादव, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, मुखिया सुजीत कुशवाहा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। लोगों ने बताया कि दोपहर में मृतक अपने सहेलियों के साथ बच्चू महतो के पोखरा में गई थी। नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई। जब तक लोग बचाने का प्रयास करते बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी लाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के नियम के अनुसार मुआवजा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.