बहराइच, अप्रैल 10 -- बलहा। तेज रफ्तार आंधी व बारिश के दौरान नानपारा इलाके के नानपारा व बंजारन टाड़ा बिजली उप केन्द्र के लगभग एक दर्जन से अधिक फीडर ठप हो गए। तमाम जगहो पर बिजली पोल, ट्रांसफार्मर धराशाई हो गए। तो कही बिजली लाइन भी टूट गई। लगभग 40 हजार उपभोक्ता अंधेरे में है। बिजली विभाग के एसडीओ राम मनोहर यादव, अवर अभियन्ता सुनील वर्मा ने भ्रमण कर लाइने दुरूस्त कर रही टीमों को जरूरी हिदायतें दी है। नानपारा बिजली उप केन्द्र के चौक प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्टेशन, तहसील, चीनी मिल, मिहीपुरवा, असवा, एग्रीकल्चर फार्म फीडर, बंजारन टाड़ा बिजली उप केन्द्र के शिवपुर, चंदेला आदि फीडर ठप हो गए। एसडीओ राम मनोहर यादव ने बताया कि तमाम इलाको में पोल व ट्रांसफार्मर गिरे है। लाइन टूटी है। बिजली महकमे की टीमे इन्हे दुरूस्त करने की कोशिश में जुटी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.