श्रावस्ती, सितम्बर 12 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। नानपारा गिरंट बदला चौराहा मार्ग पर जल्द ही रोडवेज बसें दौड़ेंगी। रोडवेज अधिकारियों ने शुक्रवार को सड़क का सर्वे करके लोगों से बातचीत की और रोडवेज बस चलाने का आश्वासन दिया। बसें चलने से सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। श्रावस्ती जिला मुख्यालय से लेकर बहराइच व नानपारा पहुंचने के लिए इस मार्ग पर प्राइवेट बसें ही हैं। क्षेत्र की आम जनता की समस्या को लेकर संदीप त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लखनऊ को पत्र भेजकर जल्द ही रोडवेज चलाने का निर्देश दिया। शुक्रवार को राम प्रकाश सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रुपैडिहा के साथ श्याम सुंदर राय सहायक यातायात निरीक्षक रुपैडिहा ने नानपारा गिरंट मार...