श्रावस्ती, दिसम्बर 27 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। आखिर नानापारा गिरंट बदला मार्ग पर शनिवार से बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे लोगों में खुशी है। नानपारा से गिरंट बाजार होते हुए बदला तक रोडवेज बस चलाने की लोग बहुत दिनों से मांग कर रहे थे। हिन्दुस्तान ने जनता की इस आवाज को शोर जोर से उठाया था। शनिवार को पहली बार रोडवेज बस लेकर गिरंट बाजार पहुंचे कर्मियों का लोगों ने स्वागत किया। नानपारा गिरंट बदला चौराहा मार्ग पर पहले प्राइवेट बसें चलती थीं। लेकिन दो वर्षों से प्राइवेट बसें भी बंद हो गई थीं। इससे जनता को आवागमन में समस्या हो रही थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए हिन्दुस्तान ने कई बार मुद्दा उठाया था। इस पर विशेष सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रधान प्रबंधक परिवाहन निगम मुख्यालय लखनऊ की पहल पर रुपैडिहा डिपो से नानपारा होते हुए बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.