रुद्रपुर, फरवरी 16 -- नानकमत्ता। भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए रविवार को पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। नानकमत्ता नगर मंडल क्षेत्र से विकास गुलाटी और नानकमत्ता ग्रामीण मंडल से ओम नारायण राणा ने दावेदारी की। दोनों पदों के लिए केवल एक-एक दावेदारी हुई है, जिनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। यहां पर्यवेक्षक प्रकाश चंद्र हरबोला, कमलेंद्र सेमवाल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, जगदीश जोशी, ध्रुव सिंह राणा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...