सहारनपुर, जनवरी 15 -- नगर निगम के महापौर डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को वार्ड 13 नानकपुरम में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का रिबन काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस परियोजना पर करीब 14 लाख रुपये की लागत आएगी। महापौर के नानकपुरम पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। लंबे समय से चली आ रही सड़क और नाली निर्माण की मांग पर आज निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सीसी रोड और नाली के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा। नगर निगम सहारनपुर प्रत्येक वार्ड में सुनियोजित विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्रेरणा से नगर निगम शहर के सभी वार्डों में विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.