काशीपुर, दिसम्बर 31 -- जसपुर। चीनी मिल नादेही ने वर्तमान पेराई सत्र के दौरान 15 दिसंबर तक क्रय किए गए 1,77,540 कुंतल गन्ने के सापेक्ष अगेती प्रजाति की निर्धारित दर 405 रुपये तथा सामान्य प्रजाति की दर 395 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से 7.15 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कृषकों के खातों में भेजा है। चीनी मिल अब तक कृषकों के खातों में 23 करोड़ रुपये की रकम भेज चुकी है। जीएम सीएस इमलाल ने बताया कि चीनी मिल अब 7,66,700 कुंतल गन्ने की पेराई कर 70,400 कुंतल चीनी का उत्पादन कर लिया है। मिल की ऑन डेट चीनी परता 10.20 तथा टू डेट चीनी परता 9.35 प्रतिशत चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...