काशीपुर, दिसम्बर 30 -- जसपुर। चीनी मिल नादेही ने गन्ना किसानों को 15 दिसंबर तक का भुगतान कर दिया है। प्रधान प्रबंधक चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि चीनी मिल ने अब तक करीब 7.60 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। 12 नवंबर को शुरू हुए पराई सत्र के बाद से चीनी मिल अब तक करीब 22 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान गन्ना किसानों के खातों में भेज चुकी है। जीएम ने किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में मिल को गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...