नई दिल्ली, जनवरी 10 -- WPL 2026 का इससे बेहतर आगाज नहीं हो सकता था। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का पहला मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में आरसीबी की नादिन डी क्लर्क ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए MI के मुंह से जीत छीनी। एक समय ऐसा था जब आरसीबी की आधी टीम 67 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी, तब डी क्लर्क ने 44 गेंदों पर 63 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। डी क्लर्क की पारी का आकर्षण का केंद्र आखिरी ओवर रहा, जब आरसीबी को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी, पहली दो गेंदों पर 1 भी रन ना आने के बावजूद डी क्लार्क ने आरसीबी को जीत दिलाई। उनकी इस ताबड़तोड़ बैटिंग को देख फैंस को वुमेंस वर्ल्ड कप इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच की याद आ गई। यह भी पढ़ें- नादिन डी क्लर्क ने MI के मुंह से छीनी ज...