बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के सभी प्रमुख चौराहों को फूलों से सजाने का काम नगर निगम द्वारा किया गया। पटेल चौक, चौकी चौराहा और आदि नाथ चौक को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ ही रंग-बिरंगे फूलों से देर रात तक सजाने का काम किया गया। इसमें व्यापारियों का भी सहयोग लिया गया। तीनों चौराहों पर गेंदे के फूल, सफेद सूरजमुखी और गुलाब से सजावट की गई। रविवार सुबह यह सजावट सभी को देखने को मिलेगी। इसके अलावा बीडीए द्वारा शहर के प्रवेश द्वार पर लगे गेट व बीडीए द्वारा लगवाई गई नंदी, नटराज आदि मूर्तियों को भी सजाने का काम किया गया। देर रात तक बीडीए की टीम सजावट कार्य में लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.