बक्सर, फरवरी 13 -- बक्सर। शहर के नाथबाबा घाट पर शुक्रवार को एसडीआरएफ के नेतृत्व में गृहरक्षा वाहिनी, अग्निशमन विभाग व एनसीसी की ओर से संयुक्त मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भूकंप व बाढ़, औद्योगिक व रासायनिक आपदा जैसी आपात स्थिति से तुरंत निपटने का अभ्यास करना था। इस दौरान आपसी समन्वय व तालमेल से लाइव डेमो भी किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल रहीं। दरअसल, प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित सूझबूझ और बचाव के तरीकों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गंगा तट पर भव्य मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिला समादेष्टा विनोद कुमार यादव के दिशा-निर्देश में सदर अनुमंडल अग्निशमालय टीम द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...