भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नाथनगर की सीओ रहीं स्मिता झा के खिलाफ पदीय दायित्व के निर्वहन में लापरवाही करने और अन्य आरोपों को लेकर विभागीय कार्यवाही चलेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भागलपुर के एडीएम को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सदर डीसीएलआर को प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी बनाया गया है। स्मिता झा अभी मधेपुरा के पुरैनी में राजस्व अधिकारी के रूप में तैनात है। स्मिता झा पर अन्य आरोप लगाए गए हैं। जिसमें बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दायर अपील वाद की सुनवाई में पारित अंतरिम आदेश का पालन नहीं करने, अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने जैसे आरोपों के लिए विभाग ने आरोप पत्र गठित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.