भागलपुर, जनवरी 2 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नववर्ष पर रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय नाथनगर में बच्चों के बीच कुर्सी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वार्ड 37 के पार्षद बबीता देवी ने दिया। अनाथालय प्रबंधन के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। मौके पर प्रभारी कार्यालय अधीक्षक दीपराज भारती, अरुण यादव, टिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.