बिजनौर, अप्रैल 10 -- आर्ट ऑफ लिविंग नजीबाबाद केंद्र द्वारा संचालित श्री श्री सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय नाड़ी परीक्षण तथा पंचकर्म चिकित्सा शिविर लाहोटी कॉलोनी स्टेशन रोड पर आयोजित किया गया। तीन दिवसीय शिविर में नाड़ी परीक्षण किए गए तथा रोगों के निदान हेतु पंचकर्म चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। श्री श्री आयुर्वेद चिकित्सा शोध संस्थान, बैंगलौर से प्रशिक्षित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनुज शर्मा ने पुरुषों को व किरतपुर से आईं मोनिका ने महिलाओं को पंचकर्म चिकित्सा दी। नाड़ी परीक्षण करके उन्हें परामर्श एवं दवाईयां दीं। उन्होंने बताया कि पंचकर्म द्वारा जोड़ों का दर्द, मोटापा, नेत्र रोग, शुगर, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस आदि का सफल उपचार होता है। शिविर में राकेश अग्रवाल, मिथिलेश अग्रवाल, राजीव लाहोटी, डॉ शरद महेश्वरी, डॉ शुभा महेश्वरी, डॉक्टर मधुप्रकाश कंर्णव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.