गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत देवी अहिल्या शक्ति का प्रतीक विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं एवं सरस्वती बालिका विद्यालय के बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति, सामूहिक नृत्य एवं भारत की सात महान महिला शासकों का चित्रण वेशभूषा धारण कर प्रस्तुत किया। नाट्य प्रस्तुति 'देवी अहिल्या-एक महान शासक' विषय पर था जिसमें देवी अहिल्या के शासन काल में किये गए जीर्णोद्धार, समाज सुधार और समाज के विकास का चित्रण किया गया। सामूहिक नृत्य स्त्री शक्ति थीम सांग पर किया गया तथा सात विभूति महिलाओं में रानी अहिल्या, रानी लक्ष्मी बाई, रानी अब्बका, दुर्गा भाभी, रानी पदमिनी, रानी जीजाबाई, सावित्री बाई फुले जैसी समाज सुधारक महिलाओं का चित्रण किय...