पटना, जनवरी 15 -- बिहार के रंगकर्मी डॉ.चतुर्भुज नाट्य-साहित्य के पुरोधा थे। नाट्य-साहित्य को मंचन-योग्य शिल्प देकर उन्होंने न केवल रंग-मंच को समृद्ध किया बल्कि अपनी मोहक काव्य-कल्पनाओं से ऐतिहासिक नाटकों को विपुल समृद्धि प्रदान की। दूसरी ओर कवि विशुद्धानन्द एक ऐसे कवि थे, जिन्होंने अपने मर्म-स्पर्शी गीतों से हिन्दी के काव्य-साहित्य को नूतन ऊर्जा दी। यह बातें गुरुवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित जयंती-सह-सम्मान समारोह एवं कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने कही। उन्होंने कहा कि विशुद्धा जी ने अपना संपूर्ण जीवन साहित्य और संस्कृति-कर्म को दिया। वे एक पूर्णकालिक कलमजीवी साहित्य-सेवी थे। डॉ. चतुर्भुज के पुत्र और नाटककार डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि डॉ. चतुर्भुज पिता ही नहीं आचार्य भी थे। जो कुछ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.