बेगुसराय, जनवरी 15 -- बीहट,निज संवाददाता। बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, बीहट के बैनर तले हो रहे 21 दिवसीय नाट्य एवं अभिनय कार्यशाला में बाल कलाकार अभिनय की बारीकियों से अवगत हो रहे हैं। कार्यशाला के जरिए प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियों, रंगमंच की मूल समझ, शारीरिक एवं वाचिक अभिव्यक्ति, मंच अनुशासन तथा चरित्र निर्माण से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नाट्य निर्देशक गगन श्रीवास्तव बाल कलाकारों को नाट्य विधा में दक्ष करने का किया जा रहा है। प्रशिक्षक गगन श्रीवास्तव एक वरिष्ठ अभिनेता, अभिनय प्रशिक्षक एवं निर्देशक हैं। ये लंदन विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा, भोपाल से अभिनय एवं रंगमंच का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके व्यापक अनुभव और सशक...