सोनभद्र, फरवरी 4 -- अनपरा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के सौजन्य से आयोजित संभागीय नाट्य समारोह के अंतर्गत कर्मचारी विकास केंद्र, एनटीपीसी सिंगरौली में प्रस्तुत नाट्य कृति 'आदाब अर्ज़ है' ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। इस नाटक का प्रभावशाली रूपांतरण सलीम आरिफ व निर्देशन संजू साह ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि संदीप नायक कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी सिंगरौली ने अपने संबोधन में कहा कि नाट्य प्रस्तुति प्रेम, संवेदना और सामाजिक यथार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति है। सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज को आत्मचिंतन और मानवीय मूल्यों की ओर उन्मुख करते हैं। इस मौक परप्रज्ञा नायक, अध्यक्षा, वनिता समाज, कमांडेंट सीआईएसएफ, विभिन्न विभाग प्रमुख, संगीत नाटक अकादमी के कार्यक्रम प्रभारी श्री प्रशांत, कार्यक्रम ऑब्जर्वर ...