बेगुसराय, फरवरी 5 -- बीहट, निज संवाददाता। नाटक विपद ढोलकिया की प्रस्तुति बुधवार को बीहट मध्य विद्यालय के मंच पर हुई। मूल कहानी फणीश्वरनाथ रेणु की है। नाट्य रूपांतरण व निर्देशन कुमार अभिजीत मुन्ना ने किया। नाट्य संस्था रिवाइवल बेगूसराय की ओर से यह प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता व आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिण्शन बीहट की ओर से तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के समापन पर इस नाट्य की प्रस्तुति की गई। नाटक विपद ढोलकिया लोक कलाओं के संरक्षण व्यवस्था परिवर्तन एवं हमारे सामाजिक सांस्कृतिक नैतिक मूल्यों पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित करता है। वहीं विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को संभालने व समझने एवं साहस के साथ कर्मठता से जीवन जीने का संदेश देता हे। आज के दौर में लोग जिस तरह आधुनिकता की तरफ भाग रहे हैं उससे हमारा पुरातन वैभव, संस्कृति, कला और ...