हरदोई, मार्च 12 -- पिहानी। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों के विकास में विद्यालय, माता-पिता और समुदाय की भूमिका पर आधारित लोगों को जागरूक करने के लिए मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम पीएम श्री विद्यालय चंदेली में हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह रहीं। बच्चों ने विभिन्न नाटकों व गीतों से शिक्षा का महत्व बताया। सौरभ अगम, सुरजीत, चमन सुमित और शंकर ने देशभक्ति गीत गाए। मुख्य अतिथि ने शिक्षा पर जोर देते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए मौजूद अभिभावकों को प्रेरित किया। प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संचालन संघप्रिय गौतम ने किया। एआरपी वैभव सिंह चौहान,सुधीर शुक्ला, प्राथमिक, आशीष सागर, आनन्द कुमार, महेन्द्र विक्रम, संजय श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह कुशवाहा, वीना वर्मा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.