गोपालगंज, अक्टूबर 18 -- छात्राओं ने भारतीय एवं विश्व की महिला वैज्ञानिकों के योगदान को किया प्रस्तुत - 31 अक्टूबर को पटना में राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में लेंगी भाग गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बरौली प्रखंड के श्री रामस्वरूप सिंह बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ये छात्रांए 31 अक्टूबर को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 'विज्ञान, तकनीक मानव कल्याण के लिए विषय पर नाट्य प्रस्तुति देकर सर्वोच्च स्थान प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक का उप विषय 'विज्ञान में महिलाएं था। जिसके अंतर्गत छात्राओं ने भारतीय एवं विश्व की महिला वैज्ञानिकों के योगदान, ...