रांची, जून 25 -- रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना रांची और सिनी की ओर से डीपीएस रांची ने नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया। शुरुआत नाटक नशा छोड़ो, जीवन अपनाओ से हुई, जिसे मधुकम के स्लम क्षेत्र के बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस नाटक में नशे की विनाशकारी प्रभाव को दिखाया गया। डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ जया चौहान ने कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक उत्कृष्टता नहीं है, यह जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण है जो समझदारी से निर्णय ले सकें। विशेषज्ञ शुभदीप अधिकारी व संगीता ने छात्रों को नशा के दुष्प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को नशा मुक्त रखने और लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...