अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, संवाददाता। संस्कार भारती द्वारा रविवार को नुमाइश में मुक्ताकाश मंच पर दो नाटकों का मंचन किया गया गया। पहले नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। दूसरे नाटक राजमाता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर आधारित था। शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. रमाशंकर, योगेंद्र सिंह आईएएस आदि ने संयुक्त रूप से सरस्वती पूजन व गणेश वंदना के साथ किया। बबीता अग्रवाल व निशा वाष्र्णेय ने संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत किया। पहले नाटक में कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वयं का बोध व नागरिक अनुशासन पर प्रस्तुति दी गई। जीवन में जल के महत्व पर प्रकाश डाला गया। दूसरा नाटक राजमाता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर आधारित था। नाटक के माध्यम से उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाल...