बागेश्वर, जनवरी 13 -- कांडा। वन विभाग के निर्देश पर देहरादून की एनजीओ ने मंगलवार को सिमकुना में वन्य जीव संघर्ष को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्मय से लोगों को जागरूक किया। नेचर बॉडी संस्था ने लोगों से जंगल को वनाग्नि से बचाने की अपील की। कहा कि जाड़ों में वनों में आग अधिक लगने से वन्य जीव रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ रहे हैं। जो सबसे बड़ा खतरा हो गया है। लोगों से अकेले नहीं जाने, घर के आसपास उगी घास काटने तथा समूह में रहने की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सिमकुना सरोज आर्या, जेठाई गोपा धपोला, ग्राम प्रधान डौली देवी सहित वन कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...