बक्सर, मई 24 -- युवा के लिए ---- चौगाईं। स्थानीय प्रखंड के मध्य विद्यालय कोन्ही में सुरक्षित सप्ताह बनाया गया। इस दौरान बच्चों को नाटक के माध्यम से लू से बचने का उपाय बताया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बताया कि कभी भी खाली पेट नहीं रहे। शरीर को ठंडा रखना है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीना है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें। मौसमी फल का अधिक से अधिक सेवन करें। जिसमें खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि शामिल है। ठंडे पानी से नहाना या शरीर को गीले कपड़े से पोंछना भी फायदेमंद रहता है। यदि संभव हो तो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें। धूप में निकलने पर छाता, टोपी, या दुपट्टा का उपयोग करें। ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, जो पसीने को आसानी से सोख सके। यह नुक्कड़ नाटक शिक्षक राज कुमार व रश्मि अग्रवाल की देखरेख में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.