रांची, सितम्बर 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची में करम पर्व के पूर्व संध्या पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सेंटर फॉर स्टडी एंड रिसर्च इन ट्राइबल राइट्स (सीएसआरटीआर), की ओर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोनिका रानी टुटी (उप निदेशक, पद्मश्री डॉ राम दयाल मुंडा जनजातीय कल्याण एवं अनुसंधान संस्थान) उपस्थित थीं। अध्यक्षता कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल ने की। मौके पर करम पर्व से संबधित संथाल समुदाय की मान्यताओं का नाट्य मंचन किया गया। इस आयोजन में जनजातीय संस्कृति और परंपरा की झलक दिखी, जिसमें उरांव, मुंडा, संथाल, हो और असुर जनजातियों के पहनावे और उनके रहन-सहन की शैली भी प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि मोनिका रानी टुटी ने कहा कि हम...