बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आशीर्वाद रंगमंडल की ओर से दिनकर कला भवन में 10वें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को हैप्पी रणजीत के निर्देशन में यूनिकॉर्न एक्टर्स स्टूडियो नई दिल्ली के कलाकारों ने नाटक ऑल माय संस का मंचन किया। ऑल माय संस 1946 में अमेरिकी नाटककार आर्थर मिलर द्वारा लिखित एक नाटक है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के समय की पृष्ठभूमि में स्थित ये नाटक उधेड़बुन में फंसे केलर घराने की कहानी बयां करता है। इसने यह दिखाया कि कैसे लोग युद्ध के दौरान भी रिश्ते की अहमियत भूल जाते हैं। व्यापार को प्राथमिकता देते हैं। पैसे के सामने रिश्ते तार तार होते दिखते हैं। नाटक में केट केलर की भूमिका में गौरी देवल, जो केलर की भूमिका में सहज हरजाई, क्रिस केलर की भूमिका में कृतार्थ सिंह ने शानदार प्रस्तुति की। वहीं ईवा सिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.