मुंगेर, फरवरी 13 -- बरियारपुर में तीन दिवसीय 26 वां अंग नाट्य महोत्सव शुरू, पहले दिन तीन नाटकों का मंचन नाटकों के जरिए कालाकारों ने किया सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार बेटी वियोग नाटक के माध्यम से बेमेल विवाह की पीड़ा को किया उजागर लोकनृत्य से शुरूआत, तीन दिनों तक सजेगा सांस्कृतिक महोत्सव बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय 26वां अंग नाट्य महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेन्द्र कुमार तांती पूनम मंडल प्रसन्न कुमार तथा मुखिया अशोक मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंग नाट्य मंच की ओर से आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने नाटकों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर करारा प्रहार किया। पहले दिन रंगोला फाउंडेशन पटना द्वारा नाटक बेटी वियोग का मंचन किया ...