बस्ती, जून 9 -- बस्ती, हिटी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष और विधायक महेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन कर लोगों को सपा की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश की राजनीति नाजुक दौर से गुजर रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी, बेरोजगार सभी त्रस्त हैं। मंहगाई लगातार बढ रही है और थाना, तहसील, अस्पतालों में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है, ऐसे में सपा कार्यकर्ता न्याय दिलाने के लिए लोगों की मदद करके उन्हें पार्टी की नीति, कार्यक्रम से जोड़े। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक राजेंद्र चौधरी, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, प्रवीण पाठक, रामचंदर यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, अरविंद सोनकर, मो. सलीम, विजय विक्रम आर्य, आरडी निषाद, राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.