रामपुर, अक्टूबर 13 -- अपना नाम पप्पू बताकर दूसरे समुदाय की विधवा महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नाजिम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाजिम पर विधवा महिला के खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप भी लगा है। इस मामले में पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता महिला की ओर से दर्ज कराए गए केस में आरोप लगाया है कि शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नाजिम खां ने वर्ष 2017 में विधवा महिला के घर फिरोजाबाद क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा था। उस दौरान युवक ने अपना नाम पप्पू बताकर महिला के मकान में कमरा किराए पर लिया था। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक नाजिम ने जनवरी 2018 में महिला के कमरे में जाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से महिला को शादी का झांसा दिया गया। महिला अकेली होने के कारण झांसे में आ गई। इसके बाद ...