टिहरी, जुलाई 11 -- जाखणीधार ब्लॉक के अंजनीसैंण की ग्राम पंचायत मोली मय सुनाली में नाजिमा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया है। इससे पूर्व नाजिमा यहां से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवाओं को बागडोर सौंपे जाने की ओर लगातार रुझान बढ़ रहा है। इसको देखते हुये अंजनीसैण की ग्राम पंचायत मोली मय सुनाली में फैशन डिजाइनिंग की छात्रा नाजिमा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया। नाजिमा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के तौर पर यहां जन हित में अनेक कार्यों को किया है। जिसको देखते इस बार ग्राम पंचायत मोली मय सुनाली में नाजिमा को सर्व सम्मति से ग्राम प्रधान चुने जाने पर सहमति बनी। ग्राम पंचायत मोली मय सुनाली में टिहरी रियासत के समय से ही मुस्लिम समुदाय का निवास रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...