आरा, फरवरी 13 -- -नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला में गुरुवार रात की घटना -आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा डांसर का इलाज आरा, हि.सं.। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला में आयोजित शादी समारोह के दौरान नाच प्रोग्राम में एक डांसर ने सिक्का निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गयी। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डांसर मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह जिले की एक नाच पार्टी में डांसर का काम करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात चंदवा टोला इलाके में एक शादी समारोह में नाच का कार्यक्रम था। उसमें कुछ महिला डांसर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थीं। तभी कुछ उत्साही युवक डांसरों को पैसे दे रहे थे। उसी क्रम में किसी ने डांसर के मुंह में नोट के साथ सिक्का भी पकड़ा दिया और डांसर ने गलती से सिक्का निग...