बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- नाचले डांडिया में लोग भक्ति, संस्कृति और उल्लास में हुए सराबोर रातभर खेला डांडिया, देवी गीतों पर थिरके लोग नालंदा में लोगों ने मनाया 'नवरात्रि नाचले : डांडिया उत्सव 2025, खुब चटकाए डांडिया फोटो : नालंदा डांडिया : नालंदा बाजार में 'नवरात्रि नाचले : डांडिया उत्सव 2025 में शामिल लोग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के नालंदा बाजार में लोगों ने 'नवरात्रि नाचले : डांडिया उत्सव 2025 मनाया। इसमें भक्तों ने खुब डांडिया चटकाए। नाचले डांडिया में लोग भक्ति, संस्कृति और उल्लास में सराबोर रहे। रातभर डांडिया खेला और देवी गीतों पर जमकर थिरके। इस भव्य आयोजन में देर रात तक महिलाएं, बच्चे और पुरुष डांडिया की लय पर थिरकते रहे। इसकी शुरुआत दुर्गा माता की आरती से हुई। लायंस क्लब बिहारशरीफ के अध्यक्ष आशीष रंजन ने कहा नवरात्रि के...