मुंगेर, सितम्बर 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव बिंद टोला में शनिवार की रात कर्मा-धर्मा के अवसर पर नाचने गाने का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना में एक पक्ष की एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग की भी खबर है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में कराया गया। जख्मी की पहचान उदय बिंद की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है। इधर पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को थाना लाकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.