बागेश्वर, फरवरी 5 -- कपकोट। क्षेत्र के छातीखेत स्थित नागेश्वर मंदिर में 16 से 26 फरवरी तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति ने बताया कि धार्मिक आस्था एवं क्षेत्रीय सहयोग से आयोजित इस महापुराण कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। कथा का वाचन व्यासपीठ से श्रद्धेय कथावाचक श्री राजेंद्र प्रसाद पांडेय द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार भगवान शिव, माता पार्वती एवं श्री गणेश जी के पावन आशीर्वाद से यह आयोजन संपन्न कराया जा रहा है। यहां समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह कालाकोटी, आनंदपुरी गोस्वामी, मदन सिंह, नरेंद्र सिंह, डा. नंदन सिंह, उमेद सिंह, मोहनपुरी गोस्वामी, भूपाल सिंह, प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, भाष्कर कालाकोटी आदि रहे। ...