देवरिया, अगस्त 11 -- कुशीनगर। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) संघ के कुशीनगर जिला इकाई की बैठक रविवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर अहमद भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में सर्वसम्मति से नागेश्वर गोंड को दोबारा पीआरडी संघ कुशीनगर का जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मौजूद पीआरडी संघ के सभी जवानों ने इस पर खुशी जताई और नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें सभी महिला पीआडी ने पुनीता भारती को नया जिलाध्यक्ष चुना। उत्तर प्रदेश प्रांतीय रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने निर्वाचित दोनों जिलाध्यक्ष को अपनी संस्तुति प्रदान की। नए जिलाध्यक्ष नागेश्वर गोंड व महिला जिलाध्यक्ष पुनीता भारती को उपस्थित सभी पीआरडी जवानों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान शैलेंद...