वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को सांसद आदर्श गांव नागेपुर में सीएसआर के तहत चल रहे कार्यों में धीमी गति पर नाराजगी जताई। डिजिटल लाइब्रेरी के काम में काफी विलंब होने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) के सहायक अभियंता को कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने ग्राम चौपाल लगाई औऱ विकास कार्यों का निरीक्षण किया। चौपाल में स्वयं सहायता समूहों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अब तक समूहों से नहीं जुड़ी हैं। उन्हें तत्काल जोड़ा जाए। आरआरसी एवं ई-रिक्शा संचालन पर फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि हर घर से कूड़ा नहीं उठ पाता है। आरआरसी के आसपास गंदगी रहती है। डीएम ने जल निकासी एवं मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायतों के तत्काल समाधान का डीपीआरओ को निर्देश दिया। राशन कार्ड निरस्त होने की शिकायत पर आपूर्ति विभाग...