समस्तीपुर, जून 29 -- रोसड़ा। सीपीआई भिरहा दक्षिण शाखा का 23वां सम्मेलन देवन दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। झंडोतोलन रामऔतार दास द्वारा किया गया। अंचल मंत्री अनिल कुमार महतो ने अपने संबोधन में पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी किसान, मजदूर और छात्रों की बेहतरी के लिए हमेशा आवाज उठाती रही है। सर्वसम्मति से एक बार फिर नागेन्द्र महतो को शाखा सचिव चुना गया। वहीं विनय महतो को सहायक शाखा सचिव चुन लिया गया। सम्मेलन को मो. सईद अंसारी, धर्मेन्द्र कुमार महतो, रुमल यादव, जगदीश पासवान, जोगी दास, नीलम देवी, विंदेश्वर दास, राजीव, सोनेलाल दास, योगेश्वर महतो, रामचरित्र महतो, मंजू देवी आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.