सीवान, जनवरी 28 -- बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग के सदरपुर मठ में सियाराम दास जी महाराज उर्फ नागा बाबा के समाधि स्थल पर भंडारे को लेकर जन सैलाब उमड़ पड़ी। वही ग्रामीण क्षेत्र में पहाड़पुर, सदरपुर, रानीपुर, भलूआ, नवलपुर, भीमपुर, शिवधारी मोड़ सहित राज्य के अन्य जगहों से महिला और पुरुष युवतियों की भीड़ उमड़ी रही। वैदिक मंत्रोचारण के बाद पूजा अर्चना ने बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी चोखा का वितरण किया गया। भंडारे के दौरान सुप्रसिद्ध चिकित्सों के द्वारा निशुल्क जांच शिवर का आयोजन कर सैकड़ों मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया। जांच शिविर के बाद क्षेत्र के इंटर के मेघावी बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, लालाबाबू सिंह ने बताया कि नागा बाबा एक सिद्ध संत थे। हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक नाग...