शामली, जून 10 -- थाना क्षेत्र के गांव भभीसा से एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हुई किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने जल्दी बरामद करने का आश्वासन दिया। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी एक व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व थाने पर तहरीर देकर बताया था कि पीड़ित परिवार सहित गांव के ही ईंट भट्ठे पर कच्ची ईंट की पथाई करने के लिए गया हुआ था। घर पर पीड़ित की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेली थी। आरोप है कि जनपद बागपत के गांव हमिदाबाद निवासी युवक आदित्य उसकी पुत्री को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक एवं किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पीड़ित परिजनों का आरोप है की घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किशोरी व आरोपी युवक को बरामद नहीं किया। रविवार को पीड़ित व्यक्ति ने दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.