देवरिया, मई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभा के साधारण सभा की बैठक रविवार को हुई। इसमें वरिष्ठतम साहित्यकार जयनाथ मणि को सभा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी को दोबारा मंत्री पद पर चुना गया। इसे डॉ. त्रिपाठी की कार्यों पर आमसभा द्वारा मुहर के रूप में देखा जा रहा है। नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया, काशी व आगरा के साथ अपने तरह की देश की तीसरी सभा है। प्रथम सत्र का शुभारंभ अंजलि अरोरा खुशबू ने वाणी वन्दना से किया। प्रथम सत्र में सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने आजीवन सदस्यों की उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विगत दो वर्षों में सभा में किये गए कार्यों व आयोजनों पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही आगामी योजनाओं का प्रतिवेदन सभा के समक्ष रखा। इस पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इसके बाद कोषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.