देवघर, जनवरी 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले तिलकोत्सव समारोह में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना रहती है। जिसकी सारी तैयारी आवश्यक है। इसके साथ ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त ने बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चलंत शौचालय, झाड़ी कटाई, अतिक्रमण नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन का दायित्व सौंपा गया ...