संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के युवाओं से नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। माई भारत, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार देश भर के युवाओं को माई भारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित कर रहा है। यह जानकारी ज़िला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी आह्वान आपात स्थितियों और संकट के दौरान युवा नागरिकों को राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने के एक ठोस प्रयास का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य एक अच्छी तरह से प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीला स्वयंसेवी बल तैयार करना है जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित स्थितियों के समय नागरिक प्रशासन की सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.